प्रेम से ही इस सृष्टि का जन्म हुआ और जब प्रेम ने अहंकार का रूप लिया, तो सृष्टि में दानव पैदा हुए, वैसे प्रेम में इंद्र भी दानव बने थे, किंतु उन्होंने उस गलती को दोहराया नहीं, आज ऐसी ही एक प्रेम कहानी के बारे में बताता हूँ। काशी मतलब महादेव की नगरी, तो प्रेम का दरिया भी यहीं से बहता है और मणिकर्णिका घाट पर उस प्रेम का अंत भी हो जाता है, पर यह कहानी है मेट्रो सिटी से सैकड़ों मील दूर ऋषिकेश की!!
सुबह की हल्की ठंड थी और उदित अपने घर के बाहर बैठकर चाय पी रहा था। अरे, आप लोगों को बताना भूल गया, यह कहानी उदित की है, जो ऋषिकेश के एक छोटे से गाँव से आता है, और परिवार की परिस्थिति दीवार फ़िल्म के अमिताभ बच्चन जैसी थी। एक छोटी सी झोपड़ी थी, उसमें उदित की माँ, पिता, भाई और बहन रहते थे। गरीब परिवार था, पर बहुत खूबसूरत और खुशहाल था। पिता अकेले कमाने वाले थे, पर दोनों बेटों को देखकर पिता उम्मीद से ज़्यादा मेहनत करते, तब कहीं जाकर घर का गुज़ारा हो पाता। उसमें भी अगर कोई त्योहार आ जाता, तो पिता को लाखों सवाल सताया करते, किंतु उन्होंने कभी अपने बच्चों को उदास नहीं होने दिया!!
समय इतनी तेज़ी से बढ़ रहा था कि उदित कब बड़ा हुआ, यह बात उदित को ही पता नहीं चली। घर की परिस्थिति देखकर वह अपने पिता से ज़िद करने लगा, मुझे भी काम करना है, आप कब तक अकेले काम करते रहेंगे? उदित की माँ ने उसे समझाया, कोई बात नहीं, तुम पहले अपनी पढ़ाई कर लो, पर उदित घर के हालात देखकर पिता के साथ निकल पड़ा, सबसे तेज़ दौड़ने वाली सिटी, मतलब भारत का दिल जिसे कहा जाता है, अरे वही, जहाँ से पूरा देश चलता है, दिल वालों के शहर दिल्ली में। रात की ट्रेन पकड़ी और सुबह वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर था। स्टेशन से बाहर निकलते ही उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था, वे बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें, खूबसूरत सड़कें, महँगी गाड़ियाँ और नौकरीपेशा लोगों का पूरा समूह। मतलब वह देखे तो आखिर देखे क्या?
ऑटो तेज़ी से अपना रास्ता नाप रहा था और कब वह अपने ठिकाने तक पहुँच गया, उदित को पता ही नहीं लगा। जब पापा ने कहा, उतरेगा या वापस जाना है? तब जाकर कहीं उदित अपने ख़्वाब की दुनिया से निकल पाया। दिल्ली के एक छोटे से कमरे में पिताजी रहते थे, पर उदित काफ़ी खुश था। शाम होते ही वह उदास हो गया, उसे माँ, भाई, बहन की याद आने लगी और पापा को पता न चले, इसलिए वह तकिए के नीचे सर डालकर रोने लगा। अगली सुबह हुई और पापा बोलकर गए, मैं अभी काम पर जा रहा हूँ, तू फ्रेश होकर खाना खा लेना और रेस्ट करना, शाम में आकर बात करते हैं, आखिर आगे करना क्या है?
उदित ने बारहवीं तक पढ़ाई की थी और उसे लोगों से घुलना-मिलना अच्छा लगता था, तो उदित के एक रिश्तेदार ने उसे एक बड़ी कंपनी में फील्ड ऑडिटर की नौकरी लगवा दी। फील्ड में कैसे दाँव-पेच चलते हैं, यह उसके दोस्तों ने बहुत जल्दी सिखा दिया और अब उदित हर महीने अपनी सैलरी से ज़्यादा कमाने लगा, जिससे परिवार भी खुश रहने लगा। समय बीतता गया और उदित युवा होने के कारण कभी-कभी मिया$$$ को भी छुप-छुप कर देखता था, पर उसके दिल में ख्वाहिश थी कि उसे कोई ऐसी गर्लफ्रेंड मिले जो काफ़ी समझदार हो, जो उसकी गरीबी का मज़ाक न बनाकर साथ दे और उदित उसे बहुत प्यार करे, साथ ही अपने जीवन की सबसे खूबसूरत यादें भी उसके साथ बिताए, मतलब उससे शादी करे और परिवार के साथ रहे। वह सबको खुश रखना चाहता था। समय तेज़ी से बढ़ रहा था और अब पिता कभी-कभी सुकून से गाँव जाते, क्योंकि उन्हें लगने लगा था कि बेटा रास्ता नहीं भटकेगा। किंतु जब-जब समय अच्छा चलता है, तब घायल के अमरीशपुरी की तरह कोई समय खराब करने वाला भी होता है। वही हुआ उदित के साथ, उसके पिताजी नहीं रहे!!
पर उदित ने परिवार को संभाला और खुद पर सारी ज़िम्मेदारियाँ लेकर रोज काम पर जाता। अब वह काम को एन्जॉय करने लगा था, शाम को परिवार से घंटों फ़ोन पर बातें करता, दिन में काम करता। पर अचानक एक दिन उदित के जीवन में उसकी रेखा आई, मतलब उसकी ड्रीम गर्ल स्नेहा। जितना खूबसूरत नाम था, उससे कहीं ज़्यादा खूबसूरत उसकी बातें थीं, और रूप तो ऐसा मानो ब्रह्मा जी ने बहुत ही फ़ुर्सत से बनाया हो। अरे, वही गाना आपके मन में चल रहा है ना, "कुदरत ने बनाया होगा, फ़ुर्सत से तुझे सनम"। दोनों काफ़ी मिलनसार थे और उदित ने स्नेहा में वे सब गुण देखे जो वह कभी अपने सपनों में देखा करता था, परिवार के साथ रहना, छोटी-छोटी बातों की केयर करना, एक-दूसरे की इज़्ज़त करना, एक-दूसरे को समझना। यहाँ से अब वे एक-दूसरे के लिए जीने लगे। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, दोनों एक-दूसरे के लिए तड़प रहे थे, ठीक वैसे ही जैसे गर्मी में हम AC के बिना तड़पते हैं!!
समय देखकर उदित ने अपने घर में बात की और परिवार वाले उसकी खुशी के लिए तैयार हो गए। उधर स्नेहा ने भी अपने परिवार को तैयार कर लिया। आप लोगों को क्या लगा, कहानी है तो परिवार में थोड़ी तकरार होगी? अरे, सभी अरमानों पर परिवार ही नहीं हमेशा मूतते हैं, कभी खुद भी हम मूत देते हैं। वैसे कहानी लंबी हो रही है, इसको जल्द खत्म करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप शुक्रवार की शाम को अपना पहला पैक खत्म करते हैं। खूब धूमधाम से शादी हुई और पहला साल बहुत खूबसूरती से बीता, पर जैसे ही समय गुज़रने लगा, स्नेहा और उदित के आपस में झगड़े होने लगे। अब लड़ाइयाँ इस क़दर होने लगीं, मतलब प्रेम तो दोनों में था, नहीं तो कोई एक नीले ड्रम में ज़रूर मिलता, पर अब कुछ खटास सी आ गई थी। उदित ये बातें किसी से शेयर नहीं करता था और अंदर ही अंदर घुटने लगा। फिर जब तक उसका प्रेम का बुखार उतरा, तब तक उसने देखा कि वह प्रेम के नाम पर हर वह काम कर चुका था जो दुर्योधन ने द्वापर युग में किया था। वह खुद को कोसने लगा, क्योंकि प्रेम में अब वह धृतराष्ट्र बन चुका था, बस अंतर इतना था कि धृतराष्ट्र पुत्र के लिए अंधे हुए थे और उदित स्नेहा के लिए!!
उदित ने एक चीज़ पर ध्यान दिया कि जब वह बाहर रहता है, तो स्नेहा का फ़ोन हमेशा व्यस्त रहता है, जिसके कारण न जाने कितनी बार लड़ाई हुई। स्नेहा हर बात में ऐसा मूवमेंट क्रिएट करती जैसे सब उदित के कारण ही हुआ हो। अब स्नेहा अपना फ़ोन हमेशा ऐसे प्रोटेक्ट करती मानो फ़ोन ही उसकी दुनिया हो और उदित सिर्फ़ स्नेहा के लिए एक नाम का रिश्ता बनकर रह गया हो। एक कमरे में रहकर भी वे साथ नहीं थे। हज़ारों बार समझाने के बाद भी स्नेहा हर बार बोलती, "तुम शक करते हो, तुम्हारे परिवार के लोग गलत हैं।" यहाँ तक कि अब स्नेहा उदित को बिना बताए कई-कई दिन बाहर रहती, सिर्फ़ यह कहकर कि तुम्हारे कारण जा रही हूँ !!
उदित उन कठिनाइयों में घुटता रहा। अब स्नेहा को अपनी अलग दुनिया मिल चुकी थी, वह खुश रहती और जब भी पकड़ी जाती, तो आपस में लड़ाई करके खुद को उदित से दूर कर लेती और उसे काफ़ी सबूत हटाने का समय मिल जाता! उदित हमेशा सोचता कि जैसा यह कर रही है, अगर मैं करूँ तो? पर उदित कभी करना नहीं चाहता था, क्योंकि उसने स्नेहा के साथ एक सपना देखा था। उदित इतना समझ चुका था कि स्नेहा एक गलती के इंतज़ार में है, अगर उदित की तरफ़ से कुछ मिला, तो वह उसे छोड़कर चली जाएगी, क्योंकि लड़कियाँ कभी गलत तो होती नहीं हैं। उदित कोई न कोई बहाना खोजकर स्नेहा से बात करता, लड़ाई में भी उसकी छोटी-छोटी खुशियों का ख़्याल रखता, किंतु स्नेहा सब कुछ भूल गई थी, उदित का प्यार भी, और उदित के वे सपने भी जो उदित ने कभी स्नेहा को बताए थे। अब उदित खुद को ही भूल गया था। गरीबी के दलदल से निकलने के लिए आज के समय में इंसान को क्या करना होता है? गाँव में एक घर, परिवार का बढ़िया से भरण-पोषण और अपनों के साथ खुश होकर जीना। पर उदित अब मानसिक मार से जूझ रहा था। फिर उदित ने एक दिन स्नेहा को आज़ाद कर दिया। वह लड़का, जो हज़ारों झगड़ों में भी कभी घर नहीं छोड़ता था, खुद को दोषी पाते-पाते इतना टूट गया कि एक दिन गायब हो गया!!
फ़ोन की एक घंटी बजी और स्नेहा ने हेलो कहा। उदित उस दिन घर से यह बोलकर निकला था कि गाँव जा रहा हूँ, पर वह फ़ोन काशी से एक पंडित ने किया था। उसने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर एक बॉडी मिली है, जिसमें यह नंबर था। स्नेहा के पाँव जैसे टूट गए हों, वह खुद को समझा नहीं पा रही थी कि आखिर अपने परिवार को क्या बोलेगी, या कहीं भाग जाएगी। पर स्नेहा के कानों में पीछे से एक आवाज़ गूँज रही थी, "तुम्हें तुम्हारी दुनिया मुबारक, काश फिर कोई उदित किसी स्नेहा के प्यार में न पड़े, फिर कोई उदित अपने सपने किसी स्नेहा को न बताए।" उदित अब गंगा का हो गया था, प्रेम का मारा, दिल से निश्छल तो था ही, गंगाजल जितनी पवित्र मृत्यु हुई और वह उस काशी में खो गया जिसे वह कभी स्नेहा के साथ घूमना चाहता था!!
आज हज़ारों स्नेहा ने हज़ारों उदित को सिर्फ़ अपने क्षणिक सुख और अहंकार के लिए तड़पाकर रखा है। स्नेहा अब कहाँ है? किसी को नहीं पता, क्योंकि जितने भी लोग स्नेहा को अपनी राधा बनाने के वादे करते थे, आज सभी के सभी मिस्टर इंडिया हो चुके थे। पर उदित का पता सबको था, वह मृत्यु की शय्या पर काशी के पवित्र घाट पर लेटा था, जहाँ एक तरफ़ अब वह आरती देखेगा तो दूसरी तरफ़ महाकाल को। काश स्नेहा पहले समझ जाती कि बनावटी रिश्ते और दिखावा किसी के काम नहीं आता है, सब कुछ अपने लोगों के होने से ही अच्छा होता है। अगर आपका अपना खुश नहीं है, तो आप पहले खुद के रिश्तों को संभालिए, बाहरी लोग तो मज़े लेते हैं, फिर परिस्थिति कैसी भी क्यों न हो। आज मेरा सवाल हर उस स्नेहा से है, अगर आपको पता चले कि आपका पति किसी लड़की से छुप-छुप कर बातें करता है, तो आप क्या करेंगी?
" मणिकर्णिका घाट पर लेटा उदित
निहार रहा था पवित्र गंगा को
क्योंकि वो नहीं चाहता था अब स्नेहा उसे छुए "
:- Vipin Jha

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें